फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BDC's life for four inches of land

थोड़ी जमीन के लिए चली गई बीडीसी की जान

Tue, 29 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
BDC's life for four inches of land
चार इंच जमीन के लिए गई बीडीसी की जान
विज्ञापन

गोरखपुर एक निजी अस्पताल में हुई मौत
जमीन के लिए सोमवार को दो पक्ष में हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला जालीडीह में जमीन के विवाद में सोमवार को हुए मारपीट में घायल एक व्यक्ति की गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की स्थिति गंभीर है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के जालीडीह में सोमवार को जमीन के विवाद में मारपीट हो गई थी। मारपीट में एक पक्ष के अब्दुल सलाम उर्फ बाकर (45) और इनातुल्लाह उर्फ गम्मज की गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। मगर परिजनों ने उन्हें गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मंगलवार को लगभग सुबह दस बजे अब्दुल सलाम की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ढेबरुआ एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस गांव में गई थी। मारपीट के दौरान हुई मौत के चार आरोपियों मेहंदी, सलीम, कमरुल्लाह और बाबू रजा उर्फ गज्जू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएचओ ढेबरुआ दिनेश चंद्र चौधरी ने कहा कि मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल की गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
मौत के बाद गांव में मातम
परसा। अब्दुल सलाम उर्फ बाकर (45) की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद हर कोई घर पहुंच रहा है। बाकर बीते पंचायत चुनाव में बीडीसी के रूप में निर्वाचित हुए थे। सरल स्वभाव के बाकर कठेला चौराहे के पास लकड़ी की दुकान चलाते थे। सूत्रों के मुताबिक जालीडीह निवासी अब्दुल सलाम उर्फ बाकर और पड़ोसी मेहंदी हसन में मात्र चार इंच भूमि को लेकर विवाद था। सोमवार को विवाद में दोनों पक्षों में लाठी डंडे का जमकर प्रयोग हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। जिसमें दो गंभीर रूप से दो घायलों का इलाज के लिए गोरखपुर में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

कोतवाल ने ली थी इलाज की जिम्मेदारी
मारपीट में गंभीर रूप से घायल अब्दुल सलाम और इनातुल्लाह को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में परिजन ले गए थे। जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। मगर परिजनों ने गोरखपुर में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाने का प्रयास किया। रुपये नहीं होने के कारण इलाज शुरू नहीं हुआ। जब इसकी जानकारी एसएचओ ढेबरुआ को हुई तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बात कर एक लाख रुपये अपनी जिम्मेदारी पर लेकर इलाज शुरू करवाया। उनके आश्वासन पर दोनों का इलाज शुरू हुआ। मगर कुछ ही देर में अब्दुल सलाम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed