{"_id":"58fce2114f1c1bb3748b5504","slug":"bdc-members-boycott-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
लोटन ब्लाॅक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में खाली पड़ीं कुर्सियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। बीडीओ के रवैए से क्षुब्ध बीडीसी सदस्यों ने रविवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार किया। ब्लॉक प्रमुख समेत अधिकांश सदस्य बैठक से गैर हाजिर रहे। उपस्थिति नगण्य होने के चलते बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। सदस्यों ने एक वर्ष से कोई आवंटन न होने को बहिष्कार का कारण बताया है, वहीं प्रमुख ने बीडीओ पर सूचना न देने का आरोप लगाया। बहिष्कार व विरोध के चलते ब्लॉक मुख्यालय पर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा।
वार्षिक बजट के अनुमोदन व विकास कार्यों पर चर्चा के लिए रविवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक ब्लाक सभागार में बुलाई गई थी। बैठक के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित था, मगर एक बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। बीडीसी सदस्य ब्लाक कार्यालय तक आए जरूर, लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए। बीडीओ के रवैए को लेकर उनमें कड़ी नाराजगी थी। सदस्यों का कहना था कि पिछले एक वर्ष से कोई काम नहीं दिया गया। गांव में विकास कार्य न होने से जनता में उनके प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। इसके लिए सदस्यों ने बीडीओ की मनमानी को जिम्मेदार बताया।
आरोप लगाया कि निजी हित पूरा न किए जाने के कारण बीडीओ कार्य स्वीकृत नहीं करते। उनकी मूल तैनाती लोटन में है, लेकिन ज्यादातर समय वह उसका में अतिरिक्त प्रभार वाले स्थान पर देते हैं। जब विकास कार्य होना ही नहीं है तो बैठक का क्या औचित्य है। उधर, ब्लॉक प्रमुख सजलैन्निशा भी बैठक से अनुपस्थित रही। उनका कहना था कि बीडीओ अपने तरीके से काम कराना चाहते हैं। बैठक के बारे में उन्हें कोई सूचना ही नहीं दी, जबकि नियमानुसार ब्लॉक प्रमुख की सहमति से ही बैठक की तिथि निर्धारित होने चाहिए थी। सदस्यों व प्रमुख को बैठक में बुलाने के लिए अनुनय-विनय का क्रम घंटों चला, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
नतीजा बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया गया। ब्लॉक सभागार के गेट पर नोटिस चस्पा करते हुए बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार पांडेय का कहना था कि बैठक की सूचना सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधान सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप से दी गई थी। ब्लॉक प्रमुख को खुद मौखिक रूप से अवगत कराया था। अब जल्द ही नई तिथि तय की जाएगी। उन्होंने सदस्यों के आरोपों को निराधार बताया।