{"_id":"6712e4ee885f9603850eabc4","slug":"basti-trapped-in-farooqs-all-rounder-innings-trophy-in-the-hands-of-the-host-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-125891-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फारूक के ऑल राउंडर पारी में फंसा बस्ती, मेजबान के हाथों में ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फारूक के ऑल राउंडर पारी में फंसा बस्ती, मेजबान के हाथों में ट्राॅफी
Sat, 19 Oct 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आयोजित एकाया कार्यक्रम के तहत चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें मेजबान की टीम ने बस्ती मेडिकल कॉलेज को छह विकेट से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। मेडिकल कॉलेज के फारूक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन बनाकर दो विकेट भी चटकाएं।
टॉस जीतकर बस्ती मेडिकल कॉलेज की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 95 रन बनाएं। इसमें बस्ती टीम के कप्तान अंजनी ने 35 रन बनाएं। जबकि मेडिकल कॉलेज के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सादिक ने तीन व फारूक ने दो विकेट चटकाएं। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में से 11 ओवर में ही छह विकेट गंवाकर मुकाबले को जीत लिया। इसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए फारूक ने 27 रनों की पारी खेली। जबकि गेंदबाजी से भी फारूक ने दो विकेट चटकाएं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के कप्तान आर्यन सिंह ने बताया कि पूरे टीम के सहयोग से बस्ती के टीम को पराजित किया गया। जबकि टीम के खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।ट