{"_id":"65e760757aadeed5580b0762","slug":"basti-and-champawat-reached-the-finals-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113885-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस्ती और चंपावत फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस्ती और चंपावत फाइनल में पहुंचे
Tue, 05 Mar 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन दो में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में बस्ती ने देवरिया को 14 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड की चंपावत ने वाराणसी को 100 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा।
टॉस जीतकर बस्ती के कप्तान जितेंद्र पटेल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रनों का लक्ष्य देवरिया को दिया। संदीप गुप्ता ने शानदार 78, आकाश ने 39 और अजय तिवारी ने 16 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर भी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और 14 रन से मैच हार गई। कृष्णा पांडेय ने 72, विवेक सिंह ने 35 व अखिलेश यादव ने 17 रनों के योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच बस्ती के संदीप गुप्ता को दिया गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में वाराणसी के कप्तान नीरज मौर्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए उत्तराखंड के चंपावत टीम को आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर में चंपावत ने आठ विकेट पर 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के हर्षित पालीवाल ने 64, अभिषेक प्रताप 36 रन व सोनू अधिकारी ने 32 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी 13.4 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संजय ने 22 और भास्कर ने 17 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच चंपावत के कप्तान हर्षित पालीवाल को दिया गया।
इसके पूर्व मैच का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान महफूज अहमद ने किया। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ के प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सुधांशू बोरा, विवेकमणी त्रिपाठी व कमेंटेटर धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।