{"_id":"65429e98328435f7f5054647","slug":"basic-sports-plan-made-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-7579-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की बनी रणनीति
Thu, 02 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा पेज के लिए फोटो-- -
बीईओ, व्यायाम शिक्षकों व संगठन पदाधिकारियों के साथ बीएसए ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के सभागार में बुधवार को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए बैठक आयोजित की गई।इसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि खेल प्रतियोगिता का आयोजन निष्पक्ष तरीके से हो और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। इसके लिएए निर्धारित मानक का ध्यान रखा जाए। सभी बीईओ को निर्देशित किया कि अपने ब्लॉक व तहसील के व्यायाम शिक्षकों व विद्यालय के शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर ढंग से प्रतियोगिता का समापन कराएं।
जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता 10 नवंबर तक आयोजित होगी। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता 17 से 21 नवंबर तक संपन्न होने के बाद तहसील स्तर की प्रतियोगिता 22 व 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिताएं बांसी तहसील के ब्लॉक मिठवल, शोहरतगढ़ तहसील के ब्लॉक शोहरतगढ़, नौगढ़ के ब्लॉक उसका, डुमरियागंज तहसील के ब्लॉक डुमरियागंज, इटवा तहसील के ब्लॉक इटवा में होंगी। जनपद स्तर की तीन दिवसीय वार्षिक बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में 29, 30 नवंबर और एक दिसंबर को होनी प्रस्तावित हैं। इस बार मंडल स्तर की प्रतियोगिता बस्ती मंडल के जनपद संतकबीरनगर में चार, पांच व छह दिसंबर को होगी।
बैठक में बीईओ महेंद्र प्रसाद, अखिलेश कुमार सिंह, रामू प्रसाद, रामकुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाल, कमला प्रसाद, अखिलेश कुमार, नसीम अहमद, जीशान खलील, महेश कुमार, अर्चना वर्मा, देवेंद्र कुमार यादव, आदित्य शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, अभय सिंह, कलीमुल्लाह आदि मौजूद रहे।