{"_id":"69d005a0f83bbc737005757b","slug":"barwamirchhapar-won-the-trophy-by-defeating-kailashpur-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1026-178594-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कैलाशपुर को हराकर बरवामीरछापर ने ट्राफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कैलाशपुर को हराकर बरवामीरछापर ने ट्राफी जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसही देवरिया। देसही देवरिया गांव में खेली जा रही तीन दिवसीय सीमित ओवर की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार की देर शाम हुआ। फाइनल मैच में बरवा मीरछापर ने सुपरओवर के जरिए कैलाशपुर को छह रनों से हराकर ट्राफी जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिया गया।
स्थानीय गांव में चल रहे तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में कैलाशपुर ने तरकुलवा को और बरवामीरछापर ने शाहजहांपुर को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। कैलाशपुर और बरवा मीरछापर टीमों के बीच खेले गए फाइनल मैच में बरवा मीरछापर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। टास हारकर पहले बल्लेबाजी को उतरी कैलाशपुर की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज शिवम शून्य रन पर और हो गए। वहीं दूसरे ओपनर बल्लेबाज भुआल मात्र दो रन के टीम स्कोर पर ही आउट हो गए। गेंदबाज गुलाम वारिस ने शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट लिया। पूरी टीम मात्र चार ओवर में सात विकेट खोकर 20 रन ही बना सकी।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरवा मीरछापर टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही। गुलाम मात्र दो रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। दूसरे ओपनर रन आउट हो गए। कैलाशपुर टीम के हाथ से निकलता मैच उस समय दोबारा मुट्ठी में आ गया जब विक्की ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट ले लिया। अंत में मैच बराबर हो गया। सुपर ओवर में बरवा मीरछापर ने 7 रन बनाए। जबकि कैलाशपुर मात्र 1 रन ही बना सकी। इस तरह बरवा मीरछापर ने शानदार मैच में छह रन से ट्राफी जीत लिया। विजेता, उपविजेता को पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ दी मैच और मैन आफ दी सीरीज बरवा मीरछापर के गुलाम वारिस रहे। कमेंट्री मजीद ने की। एम्पायर नीरज और आकाश रहे।