फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Barrier will be installed at 51 places, will be investigated

मतदान के 48 घंटे पहले एक्शन में होगी पुलिस

Sun, 04 Apr 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Barrier will be installed at 51 places, will be investigated
51 स्थानों पर लगेगा बैरियर, होगी जांच
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में लगेगा बैरियर
भारत-नेपाल, महाराजगंज, बलरामपुर, बस्ती सीमा होगी सील
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस 48 घंटे पहले ही एक्शन में होगी। सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा के अलावा जिले से लगने वाली अन्य जिले की सीमा पर बैरियर लगाए जाएंगे। यहां सघन चेकिंग के बाद ही किसी को आने-जाने दिया जाएगा। मतदान में कोई व्यवधान न उत्पन्न करे, इसके मद्देनजर यह व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक बैरियर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की जाएगी। यह शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करेंगे।
पंचायत चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में काफी संवेदनशील माना जाता है। इस चुनाव में एक-एक वोट के लिए मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं हो जाती हैं। प्रत्याशी धन और बल दोनों का प्रयोग करते हैं। प्रलोभन या फिर डरा धमका कर वोट न डलवाया जाए। चुनाव को सकुशल और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस ने हर प्रकार से तैयार कर रखी है। पहले से ही मास्टर प्लान तैयार कर रही है, जिससे मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए सके। बाहरी व्यक्ति मतदान के समय जिले में आकर माहौल खराब न करने पाएं। इसके मद्देनजर नेपाल सीमा के अलावा जिले के हर थानों में दो मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाया जाएगा और चेकिंग के बाद ही किसी को अंदर या फिर बाहर आने-जाने दिया जाएगा। इससे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रहेगी। एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहेगा। नेपाल सीमा के अलावा थाना स्तर पर भी बैरियर लगाया जाएगा। संदिग्ध पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यहां लगेंगे इतने बैरियर
जिले के 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से जुड़ती है। बॉर्डर पूर्ण रूप से खुला हुआ है। ऐसे में बिना रोकटोक के लोग आते-जाते हैं। कोई देश विरोधी तत्व प्रवेश न करने पाए। इसके लिए मुख्य मार्गों पर बैरियर लगेगा। कुल 11 बैरियर सीमा क्षेत्र में लगना है। इसमें ककरहवा से अलीगढ़वा, खुनुवां, बढ़नी सहित मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाया जाएगा। इसके अलावा जिले के हर थानों में दो-दो बैरियर लगेंगे। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, बलरामपुर जिले की सीमा के अलावा जिले के अंदर भी मुख्य स्थानों पर पुलिस बैरियर लगाएगी। जिले में चेकिंग के लिए कुल 51 बैरियर लगेंगे। यह मतदान के 48 घंटे पहले सक्रिय हो जाएंगे और मतदान समाप्ति तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात रहेगी ड्यूटी
बैरियर दिन-रात सक्रिय रहेंगे। दो शिफ्ट में ड्यूटी लगेगी। इसमें एक उप निरीक्षक एक, हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और होमगार्ड जवान मुस्तैद रहेंगे। जो हर आने-जाने वालों की चेकिंग करेंगे। इसके बाद ही अंदर या बाहर जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed