{"_id":"65297e30070e58251809d166","slug":"barjbhooshan-jayanti-celebrated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-6399-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ''पिछड़े, दलित व शोषित समाज के हिमायती थे बृजभूषण तिवारी''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ''पिछड़े, दलित व शोषित समाज के हिमायती थे बृजभूषण तिवारी''
Fri, 13 Oct 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
सपा कार्यालय में मनाई गई स्व. बृजभूषण तिवारी की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व सांसद समाजवादी चिंतक स्व. बृजभूषण तिवारी की 82वीं जयंती मनाई गई। पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि उनके पिता स्व. बृजभूषण तिवारी सदैव पिछड़े दलित, शोषित तथा समाज के कमजोर वर्गों की हिमायत करते रहे।
पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने स्व. बृजभूषण तिवारी का संस्मरण बताते हुए कहा कि जब उनके इलाहाबाद विश्वविद्यालय छोड़ने का समय आया तब डॉक्टर लोहिया ने उनसे कहा कि तिवारी तुम अब क्या करोगे आगे तुम्हारा क्या विचार है। वह इलाहाबाद छोड़ना नहीं चाहते थे। तब डॉ. लोहिया ने कहा कि अगर तुम्हें राजनीति करनी है तो तुम नई जगह जाओ। इसके बाद स्व. बृजभूषण तिवारी बस्ती आ गए और वहीं रहकर समाजवाद के कारवां को आगे बढ़ते हुए राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
सपा के प्रदेश सचिव अजय चौधरी और पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि स्व. बृजभूषण तिवारी हमेशा शोषण, अन्याय, अत्याचार के खिलाफ मुखर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि उनके विचार उनके सिद्धांत हमारे बीच में प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
इस दौरान अफसर रिजवी, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, बेचई यादव, सुखराज यादव, घिसियावन यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप पथरकट, सुरेश यादव, बहराइची प्रसाद प्रेमी, कमरूज्जमा, अनीता द्विवेदी, पिंटू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
फोटो-
याद किए गए बृजभूषण तिवारी
बांसी। समाजवादी विचारक स्व. बृजभूषण तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी के आवास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। चमन आरा राईनी ने कहा कि स्व. बृजभूषण तिवारी सीमांत लोहिया की उपाधि से विभूषित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्व. बृजभूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, सभासद अरुण गुप्ता, बुद्धिराम, खालिद खान गोल्डी, शाकीर, मुस्तकीम खान ने संबोधित किया। इस अवसर पर अजहर खान, शरीफ अहमद, महताब आलम, शब्बू खान, आलम सिद्दीकी, केसी त्रिपाठी, सलमान अंसारी, मुबीन खान उपस्थित रहे। संवाद