फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bar Association officials took oath

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 29 Jan 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bar Association officials took oath
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

तहसील सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव और बार एसो. के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय की उपस्थिति में तहसील सभागार में शपथ ग्रहण की।

वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र सहाय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ। बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष विजय पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, दिनेश सिंह, विनोद मिश्र, महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जलाल अहमद, प्रशासनिक मंत्री अब्दुल हलीम सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि रामचंद्र सहाय ने कहा कि आज से बार एसोसिएशन इटवा के पदाधिकारियों का कार्यकाल शुरू हो रहा है। पूर्ण विश्वास है कि नये अध्यक्ष व उनके साथी वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे और बार की गरिमा को भी पूर्व की तरह बनाएं रखेंगे। कहा कि तहसील न्यायालयों में लंबित मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जिसे निस्तारित करने में बार की नई कमेटी पूरा सहयोग करेगी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सिराजुद्दीन खां, तहसीलदार इटवा अरविंद कुमार, अधिवक्ता एसपी मिश्रा, मो. हलीम, केके मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed