{"_id":"664e3449d2faaf7d030f162e","slug":"bansi-champion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117937-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेमरियावां को हरा बांसी बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेमरियावां को हरा बांसी बना चैंपियन
Wed, 22 May 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र के असनहरा गांव में मातृभूमि प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को हुआ। फाइनल मैच में बांसी की टीम ने सेमरियावा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि दीपेंद्र विक्रम सिंह व विशिष्ट अतिथि अजय सिंह ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद व टीम के कैप्टन को मैन ऑफ द सीरीज मोटरसाइकिल का पुरस्कार सौंपा। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीम शामिल हुई। फाइनल मैच में बांसी, सेमरियावां को पचास रन से हराकर विजेता रही। इस अवसर पर अमय पांडेय, रवि नागा, मनोज, नवीन सिंह, उद्भव सिंह, सौरभ सिंह, सुधीर सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन