फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Banker of sirens could not switch

बैंककर्मी नहीं बता सके सायरन का स्विच

Mon, 21 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Banker of sirens could not switch
शहर में बैंको के एटीएम पर चेकिंग करते सीओ अकमल खां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीजीपी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने सोमवार को मुख्यालय सहित जिले के बैंकों, एटीएम व वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों के सायरन की पड़ताल करते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों से अराजक तत्वों के सीमा लांघने की कोशिश करने की खुफिया रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी कानून व्यवस्था ने सार्वजनिक स्थानों पर औचक निरीक्षण करने का निर्देश पारित किया।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार साहनी ने निर्देश के अनुपालन में सभी सीओ को चेकिंग अभियान सौंपा। बैंकों क ीचेकिंग के क्रम में सीओ सदर अकमल खान ने एसबीआई मुख्य व कृषि शाखा में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायरन के बाबत पूछताछ किया तो किसी कर्मचारी को यह नहीं मालूम रहा कि स्विच कहां लगा है। शाखा प्रबंधक को पूछा तो मालूम चला कि छुट्टी गए हैं। प्रभारी शाखा प्रबंधक आरएम वर्मा को आकस्मिक सेवा से संबंधित उपकरणों की जानकारी रखने की हिदायत दी। बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम में लगी लाइन को चेक किया। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने मुख्य स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग हुई।
इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि शासन के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed