फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bangang river by drowning youth death

बानगंगा नदी में डूबकर युवक की मौत

Sun, 24 Nov 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bangang river by drowning youth death
बानगंगा में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी में भैंस नहलाने ले गए व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के नकाही गांव निवासी शिवचंद (36) पुत्र छोटेलाल हर रोज की तरह सुबह अपनी भैंस को लेकर घर से चराने के लिए निकला हुआ था। गांव से कुछ दूरी पर ब्रैनिया गांव के पास बानगंगा नदी में भैंस को दोपहर के समय नहलाने के लिए चल पड़ा। शिवचंद पानी में घुसकर भैंसों को नहलाने लगा और वहीं पर पिता नदी तट पर बैठे हुए थे। भैंस को नहला ही रहा था कि इसी समय अचानक भैंसों के भागने पर वह गहरे पानी में चला गया और वहीं पर डूब कर उसकी मौत हो गई। पुत्र को डूबते हुए देख पिता ने शोर मचाना शुरू किया जब तक कुछ लोग आते तब तक शिवचंद की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह से शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर गांव में पहुंचे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय व शोहरतगढ़ थाना पुलिस के साथ हलका लेखपाल राजेश कुमार व राम भरत ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed