{"_id":"62cb130c70c22143a41280b2","slug":"bakrid-first-offered-namaz-then-sacrificed-siddharthnagar-news-gkp443253593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद : पहले नमाज अदा की, फिर दी कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद : पहले नमाज अदा की, फिर दी कुर्बानी
विज्ञापन
शहर के बेलसड ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद : पहले नमाज अदा की, फिर दी कुर्बानी
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को अकीदत के साथ ईद-उल अजहा (बकरीद) मनाया गया। शहर, कस्बे व गांवों के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अकीदतमंदों ने पहले नमाज अदा की, उसके बाद कुर्बानियों की रस्म। इस दौरान मुल्क की तरक्की व अमन की दुआ भी की गई। इस मौके पर धार्मिक परंपरा के, अनुसार अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी की गई। लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी।
जिले में बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाया गया। इबादतगाहों में सुबह ही लोगों को तांता लग गया। उसके बाद दिन भर लोगों ने अपने मित्रों, रिश्तेदारों के घर जाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। शहर के ईदगाह, बेलसड़ में काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इसी प्रकार बांसी, इटवा, बर्डपुर, महादेवा बाजार की इबादतगाहों में लोगों ने नमाज अदा की।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, त्याग, बलिदान और समर्पण का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरी अकीदत से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने ईदगाह और जामा मस्जिद में पेश इमाम के पीछे खड़े होकर नमाज अदा की और मुल्क व कौम की सलामती, भाईचारे और अमन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। बकरीद के मौके पर शनिवार सुबह 7.30 व 8:30 के बीच डुमरियागंज स्थित सुन्नी जामा मस्जिद, रोडवेज के निकट स्थित अकबरी मस्जिद, पुराने बाजार स्थित जामा मस्जिद तथा हल्लौर स्थित शिया जामा मस्जिद, टिकरिया स्थित ईदगाह तथा बेवा चौराहा, बयारा, बैदौलागढ़ स्थित मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज मस्जिद, बिथरिया, कादिराबाद, बगाहवा, कंचनपुर, औराताल, बेवा चौराहा सहित क्षेत्र के सभी गांव और प्रमुख स्थानों पर स्थित ईदगाह और जामा मस्जिदों में लोगों ने बकरीद की विशेष नमाज अदा की। नमाज से पहले मौलाना मोहम्मद हसन, मौलाना मकसूद अकरम, मौलाना एहसानउल्लाह तथा मौलाना तनवीर आदि ने लोगों से नेकी-भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की।