फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bajat alort

ग्राम पंचायतों को मिला विकास का पहला बजट

Sat, 26 Jun 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
bajat alort
ग्राम पंचायतों को मिला विकास का पहला बजट
विज्ञापन

- जनपद की 1136 ग्राम पंचायतों के लिए 24 करोड़ भेजे गए
- एक ग्राम पंचायत को अधिकतम 90 हजार रुपये धनराशि
- शुरू होंगे अटके हुए काम, प्रधानों ने भेजा कार्यों का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों को विकास के लिए पहला बजट प्राप्त हो गया है। केंद्रीय वित्त आयोग की ओर से जनपद की 1136 ग्राम पंचायतों में 24 करोड़ रुपये की पहला बजट भेज गया है। एक ग्राम पंचायत को अधिकतम 90 हजार रुपये मिले हैं। धनराशि प्राप्ति की सूचना पर प्रधानों की ओर से अटके हुए कार्यों से संबंधित प्रस्ताव ब्लॉकों पर भेजना शुरू कर दिया हैं।
दो माह पूर्व पंचायती राज व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम पंचायतों के मुखिया नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को पहले बजट के रूप में पूरे जिले के लिए 24 करोड़ रुपये केंद्रीय वित्त आयोग से भेजे गए हैं। आबादी के हिसाब से धनराशि हस्तांतरित की गई है। बड़ी आबादी वाले ग्राम पंचायत को अधिकतम 90 हजार रुपये दिए गए हैं। अन्य ग्राम पंचायतों को 25, 30, 40 और 50 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए प्रस्ताव बनवाकर ब्लॉकों को भेजना शुरू कर दिया है। ग्राम प्रधान संघ उसका बाजार के ब्लाक अध्यक्ष सोनू यादव, नौगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष गंगा मिश्रा कहते हैं कि केंद्रीय वित्त आयोग की ओर से भेजी गई धनराशि से छोटे-छोटे कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
पहले से पड़ा 75 करोड़ रुपये
जनपद के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को कार्यभार ग्रहण करते ही 75 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों के खाते में डंप मिला है। पंचायत राज विभाग के डीपीसी शशिकांत शुक्ला के मुताबिक बीते कार्यकाल के दौरान जिले की ग्राम पंचायतों में डंप धनराशि में 50 करोड़ केंद्रीय वित्त आयोग और 25 करोड़ राज्य वित्त के हैं।

.......................
ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर शासन-प्रशासन कटिबद्ध है। नए चुनाव संपन्न होने के बाद विकास के लिए पहला बजट केंद्रीय वित्त आयोग से पंचायतों के खाते में हस्तांतरित किए गए हैं, जबकि पहले से केंद्रीय वित्त के साथ राज्य वित्त के भी रुपये पड़े हैं।
पुलकित गर्ग
मुख्य विकास अधिकारी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed