{"_id":"6874049789613e78b7086c4f","slug":"badra-is-not-raining-problems-increased-due-to-humid-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141076-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहीं बरस रहे बदरा, उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहीं बरस रहे बदरा, उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
शाम को भी उमस रहने से सड़क पर छाया रहा सन्नाटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कई दिनों से बारिश न होने से जुलाई में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन गर्मी व उमस से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है।
दोपहर के समय भीषण गर्मी महसूस की गई, जिससे आमजन को उमस और गर्मी जैसे हालातों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सड़क पर सन्नाटा छाया रहा। इससे लोगों काे गर्मी से राहत नहीं मिलती दिखाई दी। गर्मी का असर इस कदर था कि शाम को धूप खत्म होने के बाद भी लोगों को तपन से राहत नहीं थी।
थोड़ी देर चलने के बाद लोग पानी ढूंढने लग रहे थे। कई लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो मकान की ऊपरी मंजिल में रह रहे हैं। भीषण गर्मी और तपन से ऊपरी मंजिल के कमरे भट्ठी की तरह धधक रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने पर तेज धूप के कारण लोगों की हालत बिगड़ जा रही थी। इस वर्ष मानसून के सक्रिय होने के बावजूद अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिस कारण एक ओर लोग प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर बारिश न होने से धान की रोपाई कर चुके किसानों में मायूसी है। मौसम विभाग की मानें तो जिले में बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान तापमान के साथ उमस लोगों को परेशान कर रही है। बारिश के आसार न दिखाई देने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी और भी बढ़ेगी। अभी बरसात का आसार नहीं है।व