फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Badhni Chafa-Siddharthanagar Roadways bus service stopped for four months, passengers troubled

Siddharthnagar News: बढ़नीचाफा-सिद्धार्थनगर रोडवेज बस सेवा चार माह से ठप, यात्री परेशान

Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Badhni Chafa-Siddharthanagar Roadways bus service stopped for four months, passengers troubled
साधन के लिए डुमरियागंज मे इतजार करते लोग। संवद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील के बढ़नीचाफा नगर पंचायत से संचालित होने वाली बढ़नीचाफा-सिद्धार्थनगर रोडवेज बस सेवा पिछले चार माह से ठप पड़ी है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगो को जिला मुख्यालय जाने आने में काफी कठिनाई उठानी पड़ रही है। लोगों को बढ़नीचाफा से जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर जाने आने के लिए चार प्राइवेट वाहन बदलने पड़ते हैं।
इसमे किराया और समय दोनों अधिक व्यय होता है। लोगों ने ठप पड़ी रोडवेज बस सेवा को फिर से संचालित किए जाने की मांग परिवहन निगम से की है। सिद्धार्थनगर के अंतिम छोर पर बसे बढ़नीचाफा और भडरिया, भवानीगंज, बयारा सहित बलरामपुर सरहद के गांवों वालों की जिला मुख्यालय की डगर को आसान करने के लिए बीते वर्ष दिसंबर से बस सेवा को शुरू कराया गया था। इससे पहले पांच वर्ष तक परिवहन सेवा ठप थी, लेकिन एक बार फिर शुरू होने से लोगों को सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय जाने आने में आसानी हो गई।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे सप्ताह से यह बस सेवा परिवहन निगम द्वारा बंद कर देने से बढ़नीचाफा क्षेत्रवासियों की दिक्कतें बढ़ गईं। लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए चार प्राइवेट वाहन बदलने पड़ रहे हैं। लोगों ने रोडवेज बस सेवा का संचालन चालू किए जाने की मांग एआरएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालित बस का यह था समय : डुमरियागंज के बढ़नीचाफा से रोडवेज बस सुबह सात बजे चलकर 10:30 बजे जिला मुख्यालय और फिर 12 बजे वाया बांसी होते हुए बस्ती और फिर बस्ती से बांसी होते हुए शाम चार बजे बढ़नीचाफा के लिए प्रस्थान करती थी। इसके बाद यह बस सुबह सात बजे बढ़नीचाफा से डुमरियागंज और बांसी होते हुए सिद्धार्थनगर पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed