फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Baba Saheb was remembered on his birth anniversary, many Jai Bhim slogans were raised

Siddharthnagar News: जयंती पर याद किए बाबा साहेब, खूब लगे जयभीम के नारे

Mon, 14 Apr 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb was remembered on his birth anniversary, many Jai Bhim slogans were raised
भारतभारी के मोतीगंज चौराहा में अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित लोग। संवाद
- आंबेडकर जयंती पर जिले में हुए विविध कार्यक्रम, निकाली रैली
विज्ञापन

-धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती

-सरकारी कार्यालय से लेकर राजनीतिक दलों ने डॉक्टर अंबेडकर के संघर्षों को किया याद उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। गांव से शहर तक जगह- जगह बौद्ध महासभा सहित कई संगठन के लोगों ने रैली निकाली। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। रैली में जयभीम के नारे लगे। गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया। सभी दलों के नेताओं ने बाबा साहब की जयंती मनाई। साथ ही सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से जयंती मनाई गई।
नगर के पकड़ी से भीम आर्मी, भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों गाड़ियों पर लोग सवार थे। डॉ. आंबेडकर के नाम पर बने गाने पर डीजे की धुन पर युवा नाचते रहे। साथ ही बीच- बीच में जय भीम के नारे लगाते रहे। रैली पकड़ी से निकलकर जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन से होकर लौटी। नगर में लगभग तीन घंटे तक रैली की गाड़ियां रहीं। वहीं कई बच्चे डॉ. आंबेडकर और गौतम बुद्ध के वेश में नजर आए।
विज्ञापन

---
नगर के स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाई गई आंबेडकर जयंती

बिस्कोहर। नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में स्थित परिषदीय विद्यालयों में डॉ. आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वार्ड नंबर दो हनुमान नगर सिकौथा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने साफ - सफाई कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, मौजूद लोगों को उनके आदर्शों पर चलने की सीख दी। इस अवसर पर राम नरेश पासवान, कन्हैया वरुण, शैलेश गौतम, संतराम वरुण आदि मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गोपेश कुमार दुबे व विद्यार्थियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यापक रघुनंदन कुमार, यशोदानंद मिश्रा मौजूद रहें। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। छात्र - छात्राओं द्वारा बनाए गए बाबा साहब के चित्र का अवलोकन नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
---
सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

खुनुवां । भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे सीमावर्ती क्षेत्र के खुनुवां , महला, पकड़िहवा,चेतरा बगहवा ,भादमुस्तहकम, डोहरिया बुजुर्ग, गांवों में सोमवार को अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह दिन केवल एक महान व्यक्ति के जन्मदिन का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के प्रति हमारे संकल्प को भी दोहराने का अवसर है। समाजसेवी सचमुच त्रिपाठी ने कहा कि इस विशेष दिन पर आयोजित होने वाली रैलियां और शोभायात्राएं डॉ. आंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावशाली माध्यम बनती हैं। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर यह संदेश देते हैं कि हम उनके बताए गए रास्ते-शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो-पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्राम प्रधान संजय कुमार, प्रवीन तिवारी, गौकरन गिरी, उमेश यादव, राकेश भारती, श्याम प्रकाश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाबा भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान देते वरिष्ठ शिक्षक अंजनी कुमार श्रीवास्तव,नित्यानंद, सतीश कुमार सिंह, लाल अभिषेक प्रकाश, आदि शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
---
हर्षोल्लास से मनाया भीमराव आंबेडकर की जयंती

लोटन। संविधान के निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती आयोजक राजेन्द्र प्रसाद के देखरेख में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। रैली में मुख्य रुप से रिन्यू पासवान, कमलेश चौरसिया, श्याम नरन्दन, दृगनरायन सिंह,अनूप यादव, रामनरेश यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
---
धूमधाम से मनी आंबेडकर जयंती

उसका बाजार। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को भारतीय संविधान के लेखक डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर पंचायत उसका के चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल ने कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोगों द्वारा रैली भी निकाली गई जिसमें चंद्रभान पहलवान, आनंद सुमन, नन्हे लाल, अजीत, बृजभान यादव, मनोज गौतम आदि शामिल रहे।
--्----
-बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सभी सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष मयंक शुक्ल ने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। इस दौरान धन्नजय पाठक, रामनरेश यादव,मलिक मौहम्मद अकरम,जितेन्द्र शुक्ल, संत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
---
डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और हॉस्टल के शिक्षकों ने मिलकर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें भाषण, कविता पाठ, नाटक एवं गीत शामिल रहे।
---------
जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब
महदेवा बाजार। क्षेत्र में आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 134वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो महदेवा बाजार से चलकर सोहांस बाजार, डफालीपुर से वापस आकर नगवा में समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जगह-जगह पर शोभा यात्रा को वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान चंद्रजीत जायसवाल, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रमणि यादव, महेंद्र यादव, रंजीत, शिवकुमार, अभिषेक,राम अचल,पंकज,आनंद तथा संदीप आदि मौजूद रहे।

---------
मेडिकल छात्र सहित 25 ने किया रक्तदान

फोटो-
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में डॉ. आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा तीन अन्य लोगाें ने भी रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में वर्तमान में 34 यूनिट रक्त मौजूद था। इससे मेडिकल छात्रों ने रक्तदान का आयोजन किया। इस क्रम में सुबह करीब 11:00 बजे से ही मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन शुरू हो गया, जिसमें मेडिकल काॅलेज के 22 छात्र-छात्राएं व तीन अन्य लोगों ने रक्तदान करके ब्लड बैंक के रक्त कोष में कुल 59 रक्त जमा कर दिया है। इस दौरान एसएलटी अशोक मिश्र, राजकुमार तिवारी, विजय लक्ष्मी चौधरी, अनीता मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed