{"_id":"69fe51d64fe47bc66e0e515a","slug":"awareness-was-created-about-vaccination-in-the-mothers-meeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157816-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माता बैठक में टीकाकरण को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माता बैठक में टीकाकरण को लेकर किया जागरूक
Sat, 09 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत माता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गर्भवतियों और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन एएनएम प्रीति मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी देते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया ताकि उन्हें विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता चंद्रावती ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव और आसपास जलभराव न होने देने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दिमागी बुखार समेत अन्य संचारी रोगों की रोकथाम करना है। इसके लिए लोगों को स्वच्छता, नियमित टीकाकरण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।