फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   awared about woman related law

छात्राओं को महिला संबंध कानून के बारे में बताया

Sat, 27 Aug 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
awared about woman related law
शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ में छात्राओं को महिला अपराध व महिला सुरक्षा की जानकारी देतीं महिला आ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छात्राओं को महिला संबंध कानून के बारे में बताया
विज्ञापन

शोहरतगढ़। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को महिला अपराध व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें छात्राओं को महिला अपराध व महिला सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष पंकज पांडेय व एसआई कन्हैया कुंवर तिवारी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। महिलाओं को अपराधों और हिंसा की घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी। महिलाओं के प्रति अत्याचार के मुद्दे पर सरकार गंभीर है। मिशन शक्ति उसी का नतीजा है। इसमें बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बाल विवाह रोकथाम व सरकार की तरफ से बच्चियों और महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला आरक्षी साधना यादव प्रथम, अनुपम ने कहा कि अगर किसी भी महिला के साथ अत्याचार हो रहा है तो वह इसकी जानकारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-112, 1090, 181 पर दे सकते हैं। अगर कोई भी बच्चा मुसीबत में दिखे तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, आरक्षी कुलदीप शर्मा, विक्रम प्रसाद यादव, राम बेलास यादव, डॉ. हेमंत राज उपाध्याय, रिचा उपाध्याय, प्रीति मोर्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed