{"_id":"575d97614f1c1b0e4211b8e2","slug":"awadhi-film-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवधी फिल्म की शूटिंग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधी फिल्म की शूटिंग ने पकड़ा जोर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग का सीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंगिंग वेल्स क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही अवधी फीचर फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ की शूटिंग इन दिनों बढ़नी ब्लॉक के विभिन्न जगहों पर जोरों पर हो रही है। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो रही है।
फिल्म के निर्देशक राजेश मलिक ने बताया कि फिल्म की कहानी राष्ट्रप्रेम व समाज की कुरीतियों पर आधारित है। अवधी भाषा के प्रचार-प्रसार के मकसद से इस क्षेत्र में फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म समाज की कुरीतियों को उजागर करती है और उन्हें खत्म करने का संदेश देती है। फिल्म के निर्माता एन सिंह व एस चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि फिल्म में ग्रामीण क्षेत्र के उभरते कलाकारों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया है। 15 मई से शुरू हुई शूटिंग क्षेत्र में कठेला स्थित समय माता मंदिर, घरुवार कोठी, खैरहनिया शिव मंदिर, तुलसियापुर चौराहा, अहिरौला व गड़नखा के अतिरिक्त दूसरे कई जगहों पर हुई है।
फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर विजय सिंह चौधरी के अनुसार बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर में भी कई दृश्य फिल्माए जाएंगे। प्रमुख कलाकारों में लीड रोल में राजेश मलिक व चंद्रमुखी हैं, जबकि शिवशंकर सिंह, अनुराधा सिंह, शमीम अहमद, उदयप्रताप सिंह, केतकी आदि सहायक कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं।