{"_id":"69f668a336e80d5d4e0e0eb8","slug":"auction-of-shops-and-vehicle-stand-will-be-held-in-the-district-court-premises-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157524-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनपद न्यायालय परिसर में दुकानों व वाहन स्टैंड की होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनपद न्यायालय परिसर में दुकानों व वाहन स्टैंड की होगी नीलामी
Sun, 03 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
12 मई को दोपहर 1:30 बजे सभागार में आयोजित होगी प्रक्रिया
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार दीवानी न्यायालय सिद्धार्थनगर के मुख्यालय परिसर में स्थित विभिन्न दुकानों और वाहन स्टैंड की नीलामी 12 मई 2026 को अपराह्न 1:30 बजे न्यायालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें कैंटीन, फोटो कॉपी एवं फोटोग्राफी की दुकान संख्या-01, जनरल स्टोर व बेकरी, पान की दुकान तथा वाहन स्टैंड शामिल हैं। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) त्रिभुवन नाथ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को नियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया में शामिल होना होगा।