{"_id":"6014456e8ebc3e2c542f1760","slug":"attempt-to-kidnap-son-of-outgoing-head-siddharthnagar-news-gkp382710416","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के पुत्र को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के पुत्र को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवर्तमान प्रधान के बेटे को अगवा करने का प्रयास
भवानीगंज थानाक्षेत्र के चकचई गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बयारा। भवानीगंज थानाक्षेत्र के चकचई गांव के निवर्तमान प्रधान के बेटे को अगवा करने के प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। इस संबंध में प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के चकचई के ग्राम प्रधान मूलचंद वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को कुछ लोग उसके पुत्र युवराज (6) को अगवा करने की नीयत से आए थे। बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना चाहता थे। लेकिन बच्चा नहीं जा रहा था तो यह लोग जबरदस्ती पकड़ना चाहे। बच्चा चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों को दौड़ाया दो लोग भाग निकले और एक को पकड़ लिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को डायल-112 नंबर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत थानाध्यक्ष भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच करने पर पता चला कि यह व्यक्ति मुंबई से बलरामपुर जा रहा था, व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। उसके परिवार वालों को सूचना दी गई है, बच्चे को अगवा किए जाने के मामले की जांच की जा रही है।