फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attempt to burn sleeping wife by sprinkling petrol on her

Siddharthnagar News: सो रही पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश

Sun, 10 Dec 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn sleeping wife by sprinkling petrol on her
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव में पेट्रोल छिड़क कर पत्नी को जलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आग लगाने से पहले ही पत्नी जाग गई और शोर करने पर लोग जुटे तो पति भाग निकला। घटना बृहस्पतिवार रात की है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव निवासी सोएब और ताहेरा ने चार वर्ष पहले कोर्ट में निकाह किया था। पत्नी के मुताबिक निकाह के कुछ दिन बाद दोनों के संबंध में किसी बात को लेकर कहा सुनी होती रहती थी। आए दिन दोनों के विवाद और मारपीट होती थी। बृहस्पतिवार को दिन में भी दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था। आरोप है कि रात ताहेरा सो रही थी। इसी बीच सोएब उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर उसे मारना चाहा।
विज्ञापन

पेट्रोल डालते ही ठंडक की वजह से ताहेरा की नींद खुल गई और जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर वहां काफी लोग एकत्र हो गए। इस बीच वहां से भागकर वह किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं भीड़ को देखकर रात में ही पति भाग निकला। पीड़ित के पास एक पांच माह का बच्चा भी है, जो उसके साथ में सोया हुआ था। अगर आग लगती तो बच्चे के भी जलने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। पीड़िता का मायका इसी थाना क्षेत्र के बतसा गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम ताहेरा ने पत्नी खेसरहा थाने में तहरीर देकर पति पर जाने से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ किया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


---

पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के प्रयास करने प्रताड़ित करने सहित अन्य आरोप लगाया था। मिले तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

-संतोष कुमार सिंह, एसओ खेसरहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed