{"_id":"65b2c02126d576a283071a0c","slug":"attacked-a-woman-on-the-head-with-the-intention-of-killing-her-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-111949-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जान से मारने की नीयत से महिला के सिर पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जान से मारने की नीयत से महिला के सिर पर किया वार
Fri, 26 Jan 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर पश्चिम टोला मोहल्ले में पड़ोसी महिला पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 23 जनवरी को हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 2015 और 2023 में जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि 23 जनवरी मंगलवार को थाना क्षेत्र के बिस्कोहर स्थित पश्चिम टोला रहने वाली रूबी पुत्री मन्नू ने थाना में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि रंजिश को लेकर टोला निवासी राजा ने उसकी मां जैबुननिशा के सिर के ऊपर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और घर के पिछले हिस्से का दीवाल भी गिरा दिया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी राजा पर वर्ष 2015 और 2023 में भी मारपीट के कई मामले दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी।
बुधवार शाम सुबह मुखबिर की सूचना पर बिस्कोहर कस्बे से आरोपी को चौकी प्रभारी बिस्कोहर राकेश कुमार त्रिपाठी ने कस्बे से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल पिंटू सरोज, अर्जुन यादव, रमेश यादव शामिल रहे।