फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   attack on sister in law

बहन से विवाद में जीजा पर हमला

Mon, 16 Mar 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
attack on sister in law
बहन से विवाद में जीजा पर हमला
विज्ञापन

चिल्हिया। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर नौ के टोला चंपापुर गांव में बहन से विवाद के बाद उसके साले ने जीजा पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। घायल का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बर्डपुर नंबर नौ के टोला चंपापुर निवासी अनुराग पांडेय (28) के घर रविवार देर शाम एक कार से चार लोग पहुंचे। आरोप है कि उनके हाथों में रिवाल्वर व चाकू आदि हथियार थे। उन्होंने अनुराग को आवाज दी। आवाज सुनकर अनुराग बाहर आया तो उसके बाहर निकलते ही लोग उस पर टूट पड़े और किसी ने उसके चेहरे व अन्य जगह चाकू से वार किया। इतने में अनुराग पांडे ने चीखना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुटे तो जमीन पर गिरकर तड़प रहे अनुराग ने मोहल्ले वालों को बताया कि यह काम मेरे साले व साले के साथियों का है।
विज्ञापन

गंभीर हाल में उसे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे बताया जाता है कि अनुराग और उसके पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहा करता था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस संबंध में एसओ कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राव ने बताया कि अनुराग के रिश्तेदार ओमकार सहित अन्य तीन के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed