फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ats left anisurrahman at his house

अनीसुर्रहमान को एटीएस ने पहुंचाया घर

Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ats left anisurrahman at his house
अनीसुर्रहमान को एटीएस ने पहुंचाया घर
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के अतरी कस्बे से उठाए गए पीएफआई के संदिग्ध अनीसुर्रहमान को दो दिन की पूछताछ के बाद शनिवार को एटीएस ने उसे घर लाकर छोड़ दिया। उसके घर आने से माता-पिता के साथ ही परिवार के लोग खुश हैं। बेटे के सकुशल लौटने पर उन्होंने उसे निर्दोष बताया है, उनका कहना है कि उनका बेटा देशविरोधी कार्य नहीं कर सकता है।
देश के कई राज्यों के साथ ही एनआईए के इनपुट के बाद जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी निवासी अनीसुर्रहमान को बृहस्पतिवार रात एटीएस ने उसके घर से दबोच लिया था। अनीसुर्रहमान के मुताबिक, रात तीन बजे एटीएस की टीम उसे घर से उठाकर गोरखपुर ले गई थी। पूछताछ के बाद शुक्रवार को लखनऊ ले गई। वहां भी पूछताछ की गई। शुक्रवार रात बारह बजे लखनऊ से चलकर सुबह तीन बजे एसओ शोहरतगढ़ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

उसने बताया कि जांच टीम ने गांव के ही रहने वाले पीएफआई के सक्रिय सदस्य राशिद के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन को खंगाला गया। अनीसुर्रहमान ने बताया कि पीएफआई के सक्रिय सदस्यों को महाराष्ट्र में दंगों के लिए ट्रेनिंग देने के आरोप में गांव निवासी राशिद को 14 मार्च 2021 को बस्ती से गोरखपुर व लखनऊ की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में उससे पूछताछ की गई। उसने जांच टीम को बताया कि वह घर बनाने का ठेका लेता है और अपने रिश्तेदार का घर बनवाने के लिए राशिद ने उससे तब बात की थी। तब वह गिरफ्तार नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीसुर्रहमान ने बताया कि एटीएस की टीम उसके पास रखे धार्मिक ग्रंथों को भी अपने साथ ले गई थी। शनिवार को अनीसुर्रहमान घर पहुंचा तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। उनका कहना था कि उनका बेटा कभी देश विरोधी कार्य कर ही नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed