फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ATM Card issued in Post Office

अब डाकघर उपभोक्ताओं को मिलेंगे एटीएम कार्ड

Fri, 20 Mar 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
ATM Card issued in Post Office
मुख्य डाकघर तेतरी बाजार में पहले उपभोक्ता प्रभात शुक्ल को एटीएम कार्ड सौंपते पोस्ट मास्टर कर्मर - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-
विज्ञापन

डाकघर के ग्राहकों को मिलेंगे एटीएम कार्ड
डाकघर के चक्कर लगाने से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
नई सुविधा से जिले के डेढ़ लाख ग्राहकों को मिलेगा एटीएम कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अब डाकघर के ग्राहकों को अपनी रकम निकासी के लिए एटीएम की भी सुविधा मिलेगी। डाकघर के अलावा ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम से भी अपनी धनराशि निकाल सकेंगे। इस सुविधा से जिले के डाकघर के करीब डेढ़ लाख ग्राहकों को कार्ड दिए जाएंगे। लिहाजा इस नई सुविधा से डाकघर के ग्राहकों को अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
बैंकों की तर्ज पर अब डाकघर के ग्राहकों को धनराशि निकालने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें भी एटीएम कार्ड मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में लगभग डेढ़ लाख बचत खाता धारकों को एटीएम कार्ड मुहैया हो सकेंगे बशर्ते ग्राहक को इसके लिए आवेदन करना पड़ेगा। सबसे बड़ी सुहूलियत डाकघर के एटीएम से धनराशि निक ासी पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इन एटीएम से एक दिन पांच बार निकासी कर सकेंगे। मेट्रोसिटी में अन्य बैंकों से तीन बार और सिद्धार्थनगर जैसे नान मेट्रोसिटी में पांच बार निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। जिले में लगभग डेढ़ लाख ग्राहकों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर तेतरी बाजार के पोस्टमास्टर कर्मराज चौधरी ने बताया कि प्रधान डाकघर में एटीएम लगाए गए हैं। अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाने के लिए उच्च स्तर पर जगह की तलाश की जा रही है। इस शाखा में 20 हजार बचत खाता धारकों को एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। एटीएम कार्ड की उपलब्धता भी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में शहर निवासी प्रभात शुक्ला को एटीएम कार्ड सौंपकर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed