फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ateva raised voice regarding restoration of old pension

Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने की आवाज बुलंद

Fri, 27 Sep 2024 04:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Ateva raised voice regarding restoration of old pension
-बीएसए ग्राउंड से कलक्ट्रट परिसर तक किया मार्च, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले जुटे शिक्षकों व अन्य विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। बीएसए कार्यालय ग्राउंड में जुटे शिक्षकों-कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर तक मार्च किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि देश के लगभग एक करोड़ शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। नई पेंशन स्कीम के दुष्परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं, जिसके तहत शिक्षकों-कर्मचारियों को पेंशन के नाम पर आठ सौ से लेकर 28 सौ रुपये पेंशन के नाम पर मिल रहा है। इस पैसे में वह न तो अपना खर्च उठा सकते हैं, और न ही परिवार का भरण-पोषण कर सकते हैं। जिस व्यक्ति ने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय विभाग व देश की सेवाओं में देते हुए 25-30 वर्ष का योगदान दिया हो वह अपने बुढ़ापे के लिए चिंतित व परेशान हो यह न तो न्यायोचित है और न मानवीय दृष्टिकोण से सही है।
विज्ञापन

सरकार ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया कि एनपीएस व्यवस्था न्यायपूर्ण नहीं है। इसलिए एक नई पेंशन व्यवस्था यूपीएस लेकर आई है। यूपीएस व्यवस्था तो एनपीएस से भी ज्यादा नुकसानदेह है। एनपीएस व यूपीएस से पूरे देश का कर्मचारी असंतुष्ट व चिंतित है। पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षक कर्मचारी के हित में वास्तविक रूप से सामाजिक सुरक्षा का आधार स्तंभ है इसलिए देश भर का शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री संजय कर पाठक, श्रीकृष्ण चौधरी आदि काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed