फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ashok Marg will be a model road and it will be a four lane road.

Siddharthnagar News: मॉडल बनेगा अशोक मार्ग चार लेन की होगी सड़क

Mon, 18 Nov 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ashok Marg will be a model road and it will be a four lane road.
शहर का अशोक मार्ग।
सिद्धार्थनगर। शहर में साड़ी तिराहे से हाईडिल तिराहे तक करीब ढाई किमी सड़क अब फोरलेन होगी, जबकि शुरुआती दौर में 10 मीटर चौड़ाई स्वीकृत थी। अब शहर में यह सड़क मॉडल बन जाएगी, क्योंकि पर्याप्त चौड़ाई के साथ हरा भरा वातावरण और रात चकाचौंध करने वाली रोशनी भी होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, जल्द ही बढ़ी हुई चौड़ाई की स्वीकृति मिलने की संभावना है। नेशनल हाईवे पर साड़ी तिराहे से हाईडिल तिराहा होते हुए उसका रोड की ओर 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। साड़ी तिराहे से हाईडिल तिराहे तक दोनों ओर सरकारी जमीन है, इसलिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने निर्माणाधीन सड़क को फोरलेन बनाने की पहल की है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे फोरलेन है, जबकि हाईडिल तिराहे से तेतरी बाजार की ओर जाने वाली सड़क फोरलेन है। अब दोनों सड़क को जोड़ने वाली सड़क भी फोरलेन हो जाएगी सुविधाएं बेहतर होंगी, जबकि हाईडिल तिराहे से उसका की ओर जाने वाली सड़क 10 मीटर चौड़ी होगी। बता दें कि इसी मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, कलक्ट्रेट समेत लगभग सभी सरकारी कार्यालय स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदल जाएगा अशोक मार्ग का स्वरूप, 16.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क : एनएच के एई जयशंकर सिंह ने बताया कि नए प्रस्ताव के अनुसार साड़ी तिराहे से हाईडिल तिराहे तक सड़क की कुल चौड़ाई 30 मीटर होगी, जिसमें 16.5 मीटर चौड़ी सड़क होगी।

बीच डिवाइडर, उसके बाद इंटरलॉकिंग एवं नाली के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार सड़क के किनारे मिनी इकोनामिक जोन बनाया जाना है, इससे लोगों की सुविधाएं और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed