{"_id":"5e7b519a8ebc3e773921fe89","slug":"arthquck-in-siddhartnagar-siddharthnagar-news-gkp3459111172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप आने की अफवाह से दहशत फैलाई, दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप आने की अफवाह से दहशत फैलाई, दो पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप आने की अफवाह से दहशत, पांच पर केस
मंगलवार देर रात शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाई गई झूठी खबर
कोरोना से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन में अराजकतत्वों से सतर्क रहने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किए गए जिले में अराजकतत्वों ने मंगलवार देर रात भूकंप आने की अफवाह फैला दी। इससे घरों में रहनेवाले लोगों में दहशत पैदा हो गई। कुछ ग्रामीण इलाकों में तो लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल कर खुली जगहों पर इकट्ठा हो गए। वहीं, बांसी व भवानीगंज थाने में पांच लोगों के खिलाफ अफवाह फैलाने के जुर्म में एफआईआर दर्ज की गई है।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में रात करीब सवा बारह बजे क्षेत्र में भूकंप आने की अफवाह तेजी से फैली। देखते ही देखते नावडीह, बिस्कोहर, बुढ्ढी खास, सिकौथा, मधवापुर, बस्ती बरगदवा, रोहनी भारी आदि गांवों में लोग घरों से बाहर निकल पड़े। रात में ही इलाके में मोबाइल पर एक दूसरे को भूकंप आने की आशंका और जान बचाने के लिए घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाने लगी। लोगों ने बताया कि भूकंप आने के बारे में धार्मिक स्थलों से घोषणा की गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रणधीर कुुमार मिश्र बिस्कोहर चौकी प्रभारी कन्हैयालाल मौर्या सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व लोगों को शांत कराया और घरों में भेजा। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्र ने अफवाह पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में मंगलवार रात करीब आठ बजे भूकंप आने वाला है। इसकी अफवाह शुरू हुई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रात भर लोग भूकंप की दहशत में हलकान रहे। यहां तक कि मुंबई व अन्य शहरों से भी खैरियत जानने के लिए फोन आने लगे। भोर तक लोग घरों में जागते रहे और एक-दूसरे से मोबाइल पर हाल जानते रहे। इंस्पेक्टर केडी सिंह ने भूकंप आने की अफवाह की जानकारी से इनकार करते हुए बताया कि लोगों से लॉक डाउन के दौरान घर के अंदर रहने की अपील की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बांसी थाने में हुई एफआईआर में दो लोग शामिल हैं जबकि व भवानीगंज में हुई एफआईआर में तीन लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि अफवाह फैलाने के जुर्म में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई । जल्द ही उनको गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।