{"_id":"60bd05468ebc3e8bac4a5192","slug":"arrest-in-5-people-siddharthnagar-news-gkp3971389195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार
- इटवा पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर भेजा जेल
- थाना क्षेत्र के उंचडीह गांव में बाइक की टक्कर के बाद दो समुदाय आ गए थे आमने- सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाइक की टक्कर के बाद दो समुदाय में उपजे विवाद और मारपीट के मामले में इटवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पांच लोगों पर जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करके रविवार को उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए पुलिस टीम लगातार भ्रमण कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक इटवा वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इटवा थाना क्षेत्र के उंचडीह गांव में चार मई की रात बाइक से टक्कर लग जाने के बाद विवाद हुआ था। मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए थे। उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से मिले तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम लगी थी। रविवार सुबह अतिउल्लाह, हफीजुल्लाह, मारूफ, दस्तगीर निवासी गुलरिया थाना इटवा व जमाल अहमद निवासी कम्हरिया थाना गोल्हौरा को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस टीम लगातार नजर रख रही है। पकड़ने वाली टीम में एसओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव के अलावा एसआई संजय राय, राजेश पांडेय आरक्षी विजय प्रजापति, रामनिवास, प्रेम चौहान आदि शामिल रहे।
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
बांसी। कस्बे में रविवार को एक टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बांसी पीएचसी बांसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के सुमहा गांव निवासी विनोद (25) माली का काम करता है। वह रविवार को बाइक से बांसी कस्बे से रोडवेज की तरफ जा रहा था। कोतवाली के पास पहुंचा था कि तभी टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद जख्मी हो गया। लोगों ने बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद