{"_id":"65bffd0451556662c60533f4","slug":"armys-karki-wins-in-five-km-race-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-112363-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच किमी दौड़ में आर्मी के कार्की ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच किमी दौड़ में आर्मी के कार्की ने मारी बाजी
Mon, 05 Feb 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपिलवस्तु। लुंबिनी प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का खिताब सेना के टैंक कार्की ने जीत लिया है। दूसरे स्थान पर नागेश्वर अहीर रहे जबकि तीसरे स्थान पर मिलन कार्की रहे।
पांच किमी की महिला वर्ग का खिताब एपीएफ की सीमा चौधरी ने जीता। नेपाल पुलिस की सुमित्रा चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह कमला ओली तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 21,000 नकद, दूसरे स्थान पर 17,000 नकद, तीसरे स्थान पर 13,000 नकद, चौथे स्थान पर 9,000 नकद, पांचवें स्थान पर 5,000 एवं छठे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 3,000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली चौधरी, गृह मंत्री संतोष पाण्डेय और राज्य सरकार की सचिव राधिका आर्यल, लुंबिनी राज्य खेल परिषद के सदस्य सचिव जय प्रकाश भट्टाराई ने कार्यक्रम के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन