फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Area will be developed from 14 and a half crores

साढ़े 14 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास

Mon, 09 May 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Area will be developed from 14 and a half crores
साढ़े 14 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास
विज्ञापन

शोहरतगढ़। ब्लॉक प्रमुख प्रीती यादव की अध्यक्षता में सोमवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान मनरेगा के 13 करोड़ और राज वित्त व 15वें वित्त के 1.50 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। डीडीओ शेषमणि ने कहा कि जनता की ओर से चुने गए सभी जनप्रतिनिधि व शासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी जब मिलकर काम करेंगे, तभी विकास तेज होगा।
डीडीओ ने कहा कि 2022-33 वित्तिय वर्ष में 13 करोड़ मनरेगा व 15वें वित्त के 1.50 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। बीडीओ सतीश कुमार सिंह ने कहा कि धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी लोग मिलकर काम करें। ब्लॉक में अमृत सरोवर योजना से पांच तालाब चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से उन्हें विकसित किया जाएगा। इस दौरान मनरेगा की कार्य योजना नई गाइड लाइंस के अनुसार मांगी गई। बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन, खरीफ कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री सिंचाई योजना, सुमंगल योजना, आयुष्मान कार्ड, बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गोवश आश्रय स्थल, प्रधानमंत्री आवास सहित समाज कल्याण की विभिन्न पेंशन योजनाएं, स्वच्छ पेयजल आदि पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं को हर गांव और क्षेत्र के लिए तैयार किया जाए। इस दौरान अमित, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष जफर आलम, रिंकू सिंह, ओमप्रकाश यादव, परागराम यादव, पप्पू, राम सेवक, सांसद के प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय, रामस्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed