फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Appointment letters were given to 350 assistants and smartphones were given to 3217 employees.

Siddharthnagar News: 350 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र 3217 कर्मियों को दिए स्मार्टफोन

Sun, 03 May 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters were given to 350 assistants and smartphones were given to 3217 employees.
सिद्धार्थनगर। आंबेडकर सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 350 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जबकि 3140 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 77 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें विधायक जय प्रताप सिंह, विनय वर्मा, सैय्यदा खातून, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कड़ी मेहनत के साथ कार्य कर रही हैं। सरकार की ओर से स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाने से डाटा फीडिंग और कार्यों की मॉनिटरिंग में आसानी होगी। उन्होंने कुपोषण मुक्त प्रदेश बनाने के लक्ष्य पर जोर देते हुए कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बच्चों और माताओं तक पोषण सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सहायिकाओं की भर्ती की गई है और कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य के लिए स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और कुपोषण दूर करने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि नियुक्ति के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बच्चों और महिलाओं को समय से पोषाहार और योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed