फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Application for transfer will have to be made, clear reasons will have to be given.

Siddharthnagar News: तबादले के लिए करना होगा आवेदन, बताना होगा स्पष्ट कारण

Mon, 08 Jun 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Application for transfer will have to be made, clear reasons will have to be given.
-परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों के तबादले के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, गंभीर बीमारी के शिकार शिक्षकों को स्थानांतरण पर वरीयता
विज्ञापन


-बीमारी के कारण और कमेटी के रिपोर्ट के साथ करना होगा आवेदन, आवेदन की जांच के लिए बैठेगी कमेटी फिर होगा स्थानांतरण
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत उन शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है, जिन्हें स्थानांतरण पर गैर जनपद में जाना है। स्थानांतरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार तबादला केवल आवेदन भर देने से नहीं होगा बल्कि शिक्षकों को स्थानांतरण की स्पष्ट और ठोस वजह बतानी होगी। इसमें गंभीर बीमारी, दिव्यांगता या अन्य विशेष परिस्थितियों से जूझ रहे शिक्षकों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की गई है। आवेदन के साथ संबंधित चिकित्सीय अभिलेख और सक्षम समिति की संस्तुति भी अनिवार्य होगी। विभागीय स्तर पर गठित समिति प्रत्येक आवेदन की जांच करेगी, जिसके बाद पात्र शिक्षकों के स्थानांतरण पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक स्थानांतरण के इंतजार में थे। इसको लेकर शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसमें गैर जनपद के लिए स्थानांतरण पर जाने वाले शिक्षकाें को वाजिब जरूरत और साक्ष्य देना होगा। इसके लिए नियम बनाए गए हैं, उसके दायरे में आने वाले शिक्षक ही इसका लाभ पा सकेंगे। विभाग के अनुसार गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक, उनके अविवहिता पुत्र-पुत्री, इसमें कैंसर, डायलिसिस, बच्चों के दिव्यांग होने जैसी स्थिति, जिनके उपचार में वर्तमान तैनाती स्थल बाधा बन रहा है, उन्हें विशेष वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सरकारी अस्पताल से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, रोग की प्रकृति और उपचार संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद गठित समिति अभिलेखों का सत्यापन करेगी और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय रिपोर्ट की भी जांच कराएगी। समिति की संस्तुति के आधार पर ही तबादले की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि स्थानांतरण को लेकर आवेदन शुरू हुआ है। इसके लिए कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। बीमारी के हालात में संबंधित रिपोर्ट और साक्ष्य जरूर लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed