फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   appeal to success dastak campain

संचारी रोग और दस्तक अभियान को सफल बनाएं ग्राम प्रधान

Sat, 24 Sep 2022 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
appeal to success dastak campain
लोटन ब्लॉक सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रधानों और स? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
संचारी रोग और दस्तक अभियान को सफल बनाएं ग्राम प्रधान
विज्ञापन

डुमरियागंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं सात अक्टूबर से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान की तैयारी को लेकर शुक्रवार को डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानों से अभियान को सफल बनाने में पूरा प्रतिभाग और सहयोग करने की अपील की गई।
बीडीओ अमित सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने संचारी रोग पर प्रकाश डाला। ग्राम प्रधानों और ब्लॉक कर्मियों से अनुरोध किया कि ग्राम स्तर पर साफ-सफाई एंटी लार्वा का छिड़काव, झाड़ियों की सफाई, मच्छरों का प्रजनन रोकने के उपाय करें और लोगों को बीमारियों की रोकथाम तथा जलभराव न होने के लिए जागरूक करें। यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शोएब अख्तर ने पिछले अभियान में आई कमियों पर चर्चा की। अनुरोध किया कि उन कमियों को इस अभियान में दोहराई न जाए। अभियान में सभी प्रधान और ब्लॉक कर्मी पूरा सहयोग करें। इस दौरान सीएचसी बेवां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी अविनाश सिंह, राहुल सिंह, लवकुश प्रसाद, अंकित कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वच्छता अपनाकर बीमारियों को दूर भगाएं
लोटन। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारी एवं प्रधानों की बैठक हुई। इसमें स्वच्छता अपनाकर बीमारियों को दूर भगाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने कहा कि ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और लोगों को संचारी रोगोें, दिमागी बुखार, सफाई, टीकाकरण एवं बचाव के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास सफाई रखनी होगी। दस्तक अभियान को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर बीसीपीएम रमाकांत चतुर्वेदी, यूनिसेफ के शेखर श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद चौधरी, ओमप्रकाश पंकज, ईश्वरदेव, मनोज कुमार, सुभाष चंद, रविंद्र कुमार जाटव, शीला पटेल, प्रियंका गोस्वामी, लालचंद, प्रधान पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।

दस्तक अभियान को सफल बनाएं
बढ़नी। स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को संचारी रोग एवं दस्तक अभियान तथा पोषण रैली एवं पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया।
बीसीपीएम बढ़नी राजन मिश्र ने बताया कि सभी लोग अपने क्षेत्र का माइक्रो प्लान बनाकर जमा कर दें। उसी के अनुसार सात से 22 अक्तूबर तक प्रत्येक घरों में पहुंचकर संचारी रोग के बारे में प्रचार-प्रसार करें। वर्तमान में मासिक ज्वार डेंगू मलेरिया आदि जल जनित बीमारी फैलती है। बाल विकास परियोजना अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया गया है कि आप सभी वर्कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपने कर्तव्यों का अच्छे से पालन करें इस दौरान गीता देवी, निर्मला श्रीवास्तव, मीनू, गीता पाठक, आशा शुक्ला, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed