{"_id":"6a25dbb7902dd0a9a6069a1b","slug":"appeal-to-observe-muharram-peacefully-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159384-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील
Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को त्रिलोकपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने की।
थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध अथवा अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी के सहयोग की अपेक्षा की।
इस मौके पर बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही, उपनिरीक्षक शिवाकांत राय, इंद्रजीत सिंह, ताजियादार शकील अहमद, मोहम्मद हुसैन, जुगाड़ी मौर्या आदि मौजूद रहे।