फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   appeal to give attention towards children

Siddharthnagar News: अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील

Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
appeal to give attention towards children
केंद्रीय विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक करते प्राचार्य अश्वनी कुमार राय। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। जिससे बोर्ड की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकें।

बैठक में अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति जानी। साथ ही उनकी कमियों के बारे में विषयाध्यापकों से जानकारी ली। प्रभारी प्राचार्य अश्विनी कुमार राय ने सभी अभिभावकों से व्यक्तिगत वार्ता की। बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय की ओर से बनायी गई योजना जैसे 20 दिन की छुट्टियों के दौरान आवश्यक विषयों की कक्षाओं का संचालन, नियमित कक्षा टेस्ट, स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करना आदि शामिल रहा। प्राचार्य ने अभिभावकों को बताया कि बोर्ड परीक्षा में समय बहुत कम रह गया है, आप सभी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। उनकी प्रगति के विषय में उनसे चर्चा करें। सभी अभिभावकों को सभी विषयो की उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाया गया। इस दौरान सभी कक्षाध्यापक एवं विषयाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed