फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   appeal not to burnt parali

खेतों में पराली न जलाने की अपील

Thu, 03 Nov 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
appeal not to burnt parali
शोहरतगढ़ में एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को मांगपत्र सौंपते प्रधान संगठन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खेतों में पराली न जलाने की अपील
विज्ञापन

शोहरतगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन से जुड़े ग्राम प्रधानों ने शोहरतगढ़ ब्लॉक सभागार बुधवार को आयोजित बैठक में पराली नहीं जलाने की अपील की। बैठक में मनरेगा, मानदेय, ग्राम प्रधानों को बैठने की व्यवस्था और गांवों में पराली न जलाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व एडीओ पंचायत मोहन लाल को मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की गई।

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे गांव के लोगों को जागरूक करें कि खेत में फसल के अवशेष को न जलाएं और न ही किसी को जलाने दें। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत हुए कच्चे व पक्के कार्यों का लंबित भुगतान तत्काल कराने की मांग की। कहा कि मत्स्य पालन के लिए जमा धनराशि को तत्काल ग्राम निधि में भेजा जाए। ग्राम प्रधान से सत्यापन करवा कर ही कोटेदार अनाज का उठान करें। इस दौरान अब्दुल अजीज, सुनील सिंह, शिवलाल, आसिम नैयर, पिंटू पटेल, अजय, सुनील, अनिल पांडेय, रामू सहानी, राम मिलन, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed