फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Appeal for cooperation in maintaining peace

Siddharthnagar News: शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील

Fri, 06 Oct 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Appeal for cooperation in maintaining peace
सिद्धार्थनगर। दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहार में सभी के सहयोग से शांति व्यवस्था कायम रखे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ये बातें एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने सदर थाना क्षेत्र की पुरानी नौगढ़ चौकी में आयोजित शांति समिति की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि त्योहार में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। सीओ सदर अखिलेश वर्मा ने कहा कि अराजक तत्वों को पहले ही चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित कर लें, जिससे त्योहार में किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप मिश्र ने आगंतुकों का आभार जताया और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान एसओ सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed