{"_id":"6781fc6485a4d38ec50c97f9","slug":"apar-id-is-necessary-to-appear-in-the-board-exam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130558-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अपार आईडी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अपार आईडी जरूरी
विज्ञापन
-अपार आईडी के अलावा पैन कार्ड और आधार कार्ड दिखाने पर ही कर सकेंगे परीक्षा में प्रवेश
-बोर्ड परीक्षा में सेंधमारी रोकने के लिए शुरू की गई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है। परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अपार आईडी या कोई एक पहचान पत्र भी दिखाना होगा, तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने वाले मुन्नाभाई दबोचे जा सकें। परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही इस बार प्रवेश द्वार पर कड़ी निगरानी होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र का निर्धारण होने के साथ ही प्री बोर्ड परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा की शुरू हो रही है। फरवरी में बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित है। नकलविहीन और भयमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से नित नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इस बार अपार आईडी का प्रयोग होगा। इसमें बच्चों की पूरी जानकारी रहेगी। आंकड़ों के मुताबिक जिले में हाईस्कूल में 35 हजार 951 व इंटरमीडिएट में 28 हजार 959 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बोर्ड की तरफ से 23 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने वाली है। लिखित परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गई है। 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। हालांकि, अभी प्रवेशपत्र नहीं जारी हुआ है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश पत्र जारी होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रवेश पत्र स्कूलों के साथ-साथ विभाग की वेबसाइट पर भी जारी होगा, जहां से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे।यह सुविधा सिर्फ संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए ही है। प्राइवेट परीक्षार्थियों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी, उन्हें प्रवेशपत्र उसी स्कूल से मिलेगा जहां से उन्होंने बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरा होगा।
विज्ञापन
वहीं, इस बार सिर्फ प्रवेशपत्र दिखाकर अभ्यर्थी कक्ष में नहीं दाखिल हो सकेंगे। प्रवेशपत्र के साथ उन्हें अपार आईडी भी प्रस्तुत करनी होगा। यदि बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया है तो तत्काल इसके लिए आवेदन कर दें, जिससे यह परीक्षा के पहले प्राप्त हो सके। अपार आईडी न होने की दशा में आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड का विकल्प होगा।
-- -- -- -- -- --
शासन के दिशा- निर्देशानुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
-सोमारू प्रधान, प्रभारी, डीआईओएस

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।