{"_id":"623b54ea0278f411f51d279d","slug":"annual-exam-started-in-primary-and-middle-school-siddharthnagar-news-gkp4308345170","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू
-एक दिन देर से शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में शत प्रतिशत बच्चे हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के कारण पूर्व माध्यमिक स्तर की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकती थी, वहीं 22 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 28 मार्च को होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 3.37 लाख बच्चों की परीक्षा शुरू हो गई। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद शुरू हुई परीक्षा में बच्चे उत्साहित दिखे। जिले के 1520 परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा के पहले दिन की प्रथम पाली में कक्षा 1 और 2 को छोड़कर कक्षा 3 की गणित, संस्कृत/उर्दू तथा 4 से 8 तक की कक्षाओं के प्रथम पाली में हिंदी तथा दूसरी पाली में संस्कृत/उर्दू की परीक्षाएं संपन्न हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र के मुताबिक पहले दिन यानी 22 मार्च की परीक्षा, अब 28 को होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बर्डपुर सहित कई क्षेत्रों के विद्यालयों में जाकर स्थिति का निरीक्षण किया।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा में कुल नामांकन 208 के सापेक्ष शत-प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में कक्षा दो एवं तीन के बच्चे गणित विषय की जबकि कक्षा चार एवं पांच के बच्चों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चे संस्कृत विषय की परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा पांच की छात्रा कविता ने कहा कि दो साल बाद परीक्षा हो रही है। इस कारण बच्चे परीक्षा को लेकर उत्साहित हैं, कक्षा पांच के छात्र अभिनय कहते हैं कि सुबह हिंदी का पेपर अच्छा हुआ है। कक्षा चार के छात्र शिवकांत ने बताया कि उन्होंने काफी तैयारी की है। इस बार कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाया है। कक्षा दो की हर्षिता ने बताया कि गणित का पेपर आसान था, उन्होंने सभी प्रश्न हल कर लिया है।