फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ANMs go door to door to make pregnant women aware

Siddharthnagar News: एएनएम घर-घर जाकर गर्भवतियों को करें जागरूक

Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
ANMs go door to door to make pregnant women aware
बीसीपीएम ने कई टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने शनिवार को क्षेत्र के कई टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेमुवाडीह, परसा हुसैन, कोरई भारी आदि गांवों में चल रहे टीकाकरण सत्रों का जायजा लिया।
परसा हुसैन उपकेंद्र पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर गर्भवतियों को जागरूक करें ताकि समय-समय पर उनकी स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि बच्चों को टीवी, काली खांसी, डिप्थीरिया (गला घोंटू), हेपेटाइटिस-बी, रोटा वायरस, डायरिया, निमोनिया, खसरा, रूबेला और जेई जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए निशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीकाकरण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए वरदान है और इससे अनेक संक्रामक रोगों से सुरक्षा मिलती है। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने ग्रामीणों से इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। टीकाकरण के साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई जा रही है, जिससे रतौंधी से बचाव और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। अधीक्षक ने कहा कि 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय टीकाकरण ही है। कुल 43 टीकाकरण केंद्रों पर 290 बच्चों का टीकाकरण तथा 160 गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विपिन कुमार, दुर्गेश कुमार, शशि यादव, एएनएम सरिता भारती, किस्मती, आशा कार्यकर्ता उर्मिला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed