{"_id":"59dfa90d4f1c1b74698b56a1","slug":"anm-center-par-aprashikshit-mahila-ne-karaaya-prasav","type":"story","status":"publish","title_hn":" एएनएम सेंटर पर अप्रशिक्षित महिला ने कराया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम सेंटर पर अप्रशिक्षित महिला ने कराया प्रसव
Siddharth Nagar
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बेलवा महदेवा के एएनएम सेंटर पर अप्रशिक्षित महिला ने प्रसव कराया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्हिया (सिद्धार्थनगर)।जिले में जननी सुरक्षा का मखौल कैसे उड़ाया जा रहा है, इसकी बानगी बृहस्पतिवार को बेलवा महदेवा के एएनएम सेंटर पर देखने को मिली। जब प्रसव के लिए 102 एंबुलेंस से महिला पहुंची तो वहां ताला लगा था। आशा बहू द्वारा एएनएम को फोन करने पर एएनएम ने एक अप्रशिक्षित बुजुर्ग महिला को भेजा। इसी महिला ने ताला खोलने के बाद महिला का प्रसव कराया। इस दौरान केंद्र पर न तो एएनएम थीं, न ही दाई।
बृहस्पतिवार दोपहर में 102 एंबुलेंस से ग्राम सिरवत निवासी प्रसूता मेनका देवी व आशा बहू रीता शुक्ला पहुंचीं। आशा बहू ने एएनएम से संपर्क किया तो एएनएम सेंटर पर बुजुर्ग महिला पहुंचीं और ताला खोला। सुविधाओं को देखकर जब पति जितेंद्र ने सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाने की बात कही तो महिला के आश्वासन पर वे मान गए। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसने किसी प्रकार की ट्रेनिंग नहीं ली है। केवल अनुभव के आधार पर प्रसव कराती है।
इस संबंध में नौगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित उपाध्याय ने कहा कि प्रकरण गंभीर है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर किसी स्तर पर चूक मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डा. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रकरण की जांच की जाएगी। एएनएम की मिशन इंद्रधनुष में ड्यूटी लगाई गई है। उपकेंद्र की चाभी प्राइवेट महिला के पास कैसे पहुंची, इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
सेंटर पर लगा रहता है ताला ः चिल्हिया । एएनएम उपकेंद्र बेलवा महदेवा में एएनएम उपकेंद्र बेलवा महदेवा में असुविधा का बोलबाला है। यहां एएनएम के साथ दाई की नियुक्ति है, पर जरूरत के वक्त कोई मिलता नहीं। ग्रामीण अखिलेश, राजेश चौधरी, दीनानाथ, खुशबू, निशा, रमावती, इमरती देवी, परमा देवी कहती है कि उपकेंद्र पर हमेशा ताला लटकता रहता है। यहां कभी कोई जिम्मेदार नहीं रहता। एक प्राइवेट बुजुर्ग महिला के पास सेंटर की चाभी रहती है और वही प्रसव व अन्य कार्यों की जिम्मेदारी संभालती है।