फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ANM accused of sending pregnant woman to private hospital

Siddharthnagar News: एएनएम पर गर्भवती को निजी अस्पताल में भेजने का आरोप

Mon, 28 Jul 2025 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
ANM accused of sending pregnant woman to private hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। सरकार जहां मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने व सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक कर रही है। वहीं, डुमरियागंज क्षेत्र में तैनात एएनएम की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
ताजा मामला डुमरियागंज क्षेत्र के प्रसव केंद्र भानपुर रानी का है। जहां तैनात एएनएम पर भड़रिया की आशा ने प्रसव के लिए आई गर्भवती महिला को रेफर कर एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने का आरोप लगाते हुए अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज क्षेत्र के भड़रिया में तैनात आशा संगीता ने अधीक्षक सीएचसी बेवां डॉ. विकास चौधरी को दिए पत्र में बताया कि 10 जुलाई को रात करीब 11:00 बजे गांव की गर्भवती महिला सकीना खातून को प्रसव पीड़ा होने पर नजदीक के प्रसव केंद्र भानपुर रानी लेकर गई। वहां मौजूद एएनएम अनीता पाठक ने भर्ती करने के बजाय उसे वहां रेफर कर दिया। इतना ही नहीं रेफर करने के बाद खुद एएनएम क्षेत्र के एक हास्पिटल में जाकर मरीज को भर्ती कराया। जहां करीब एक घंटे बाद ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया।
विज्ञापन

अधीक्षक के द्वारा बार-बार आशाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण सीएचसी में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधीक्षक सीएचसी बेवां डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि आशा का शिकायती पत्र मिला है, संबंधित एएनएम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed