फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anjali will go to Russia to participate in the World Youth Festival

Siddharthnagar News: विश्व युवा महोत्सव में हिस्सा लेने रूस जाएंगी अंजली

Wed, 28 Feb 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Anjali will go to Russia to participate in the World Youth Festival
सिद्धार्थनगर। रूस में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए बुद्ध भूमि की होनहार बेटी अंजली सचान को आमंत्रण मिला है। विकास क्षेत्र बर्डपुर के परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका सावित्री चौधरी ने बताया कि उनकी पुत्री अंजली सचान राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ में जीव विज्ञान विषय में डाक्ट्रेट की पढ़ाई कर रही है। फ्रेंच भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स पूर्ण कर चुकी अंजली को विश्व युवा महोत्सव में रूस जाने का आमंत्रण कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिला है।
विज्ञापन

इस सूचना पर पिता रविंद्र चौधरी सहित पूरे परिवार एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। विश्व युवा महोत्सव, युवा विमर्श पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम है जो इस बार रूस के सोची शहर में आयोजित किया जा रहा है। एक से आठ मार्च तक होने वाले इस महोत्सव में विश्व भर से लगभग बीस हजार युवा प्रतिभाग करेंगे। इस वर्ष महोत्सव का प्रमुख विषय युवा विकास अवधारणा पर आधारित है। महोत्सव में प्रतिभाग के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित कुल तीन सौ साठ युवा 29 फरवरी को नई दिल्ली से उड़ान भरेंगे। अंजली अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिजनों के साथ फ्रेंच भाषा के शिक्षक डाॅ. मनीष रंजन को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed