फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Animals being attacked in the city and town

सिद्धार्थनगर का हाल: शहर और कस्बे में हमलावर हो रहे छुट्टा पशु, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Sat, 20 Aug 2022 12:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 12:21 PM IST
सार

एक वर्ष के अंदर बांसी-इटवा मार्ग, डुमरियागंज-इटवा मार्ग और बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर छुट्टा पशुओं के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इनमें एक युवा चिकित्सक और एक प्रधान प्रतिनिधि की जान जा चुकी है। बीते दिनों इटवा- ढेबरूआ मार्ग पर कार सवार की छुट्टा पशु बचाने के चक्कर में मौत हो गई।

विज्ञापन
Animals being attacked in the city and town
शहर से शोहरतगढ़ मार्ग पर सड़क के बीच में बैठे छुट्टा पशु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर शहर और कस्बे में छुट्टा पशु हमलावर हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सांड के हमले से अब तक दो बुजुर्गों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग घायल हो चुके हैं। छुट्टा पशु फसलें भी चर जा रहे हैं।

विज्ञापन


गांव के खेत, शहर के चौराहों, कस्बों व गांवों की सड़कों पर ढेरा जमाए छुट्टा पशु कई स्थानों पर हमलावर हो रहे हैं। उसका क्षेत्र के गंगाधरपुर गांव में दो जून को घर के सामने सब्जी की रखवाली कर रहे रणविजय सिंह (65) पर सांड ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक माह के इलाज के बाद उनकी जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चंदन जोत गांव निवासी रामहेत चौरसिया (80) बृहस्पतिवार को सुबह गांव के पूरब स्थित बंधे पर गए थे। इसी दौरान सांड़ ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रामहेत की मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि सांड के हमले से यहां छह लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले शहर में हायडिल तिराहे के पास बाइक सवार धर्मेश (28) के सामने अचानक छुट्टा पशु आ गया, जिससे टकराकर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी तरह जोगिया क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक छुट्टा पशु के सामने आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अभी इलाज चल रहा है।

 

जोगिया में घायल हुआ युवक
जोगिया कस्बे में तीन पहले रात में छुट्टा पशुओं के कारण बाइक सवार गिर गया। उसके सिर में चोट आई और अस्पताल में भर्ती कराय गया। उसने हेलमेट लगाया था, इस कारण स्थिति गंभीर नहीं हुई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में छुट्टा पशुओं के प्रति आक्रोश है।

इटवा व डुमरियागंज में हो चुके हैं हादसे
एक वर्ष के अंदर बांसी-इटवा मार्ग, डुमरियागंज-इटवा मार्ग और बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर छुट्टा पशुओं के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इनमें एक युवा चिकित्सक और एक प्रधान प्रतिनिधि की जान जा चुकी है। बीते दिनों इटवा- ढेबरूआ मार्ग पर कार सवार की छुट्टा पशु बचाने के चक्कर में मौत हो गई।

छुट्टा पशुओं को गोशाला में रखने का निर्देश दिया गया है, जल्द ही कुछ और गोशाला स्थापित कर छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने का कार्य किया जाएगा, जिससे शहर समेत जिले में छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात मिल जाएगी। - संजीव रंजन, डीएम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed