{"_id":"6664edffeed0180a0b0f11b4","slug":"anger-among-villagers-due-to-digging-of-cc-road-and-laying-of-pipe-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118791-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीसी रोड खोदकर पाइप डाले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीसी रोड खोदकर पाइप डाले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
Sun, 09 Jun 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
- सड़क खोदे जाने से लोगो का घर से निकलना हुआ दुश्वार
बर्डपुर। विकास खंड बर्डपुर के बर्डपुर नंबर 7 के टोला संग्रामपुर के ग्रामीण ने आरोप लगाया कि जल निगम की ओर से दो तीन साल में ही दूसरी बार पाइप डाला जा रहा है। जिससे पूरी सड़क बर्बाद हो जा रही है। सड़क के बीचों बीच जेसीबी मशीन से नाला खोदकर पाइप डालने का काम किया जा रहा है। जिससे दो तीन दिन तक लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। इससे लोगों में आक्रोश है।
सरकार के रुपए का दुरुपयोग जल निगम की ओर से किया जा रहा है। गांव में लोगों को शुद्ध पानी के लिए एक बार दो तीन साल पहले ही जल निगम की ओर से पाइप डाला गया था। पाइप की क्वालिटी इतनी खराब थी कि पाइप आए दिन कही न कही टूट फूट जा रहा है। अब जल निगम द्वारा गांव के अंदर दूसरा पाइप डालने के लिए सीसी सड़क के बीचों बीच खुदाई की जा रही है ।जिसको लेकर ग्रामीण परेशान है कि आखिर ये जल निगम वाले कर क्या रहे है। शुरुआत में ही ऐसे पाइप क्यों डाले कि दो तीन साल भी नही चला और पाइप बदलने को नौबत आ गई। अब सड़क के बीचों बीच जेसीबी से गढ्ढा खोदकर पाइप डालने के बाद टूटे सड़क को कौन बनाएगा। बाबूलाल, मनीष, राजेश, संजय, पुरन प्रसाद, राधेश्याम, अजय आदि लोगों ने तत्काल पाइप डालकर सीसी रोड को सही करवाए जाने की मांग जिलाधिकारी की मांग की है।