फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anarkali murder case: Close under suspicion, police investigating

अनारकली हत्याकांड : करीबी शक के घेरे में, तहकीकात कर रही पुलिस

Tue, 18 Jun 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Anarkali murder case: Close under suspicion, police investigating
- खेसरहा क्षेत्र के कठोरवा गांव में धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या
विज्ञापन

- सोमवार रात में देवर के लड़के को पुलिस ने उठाया फिर छोड़ा
- पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी ले रही जानकारी, कई लोगों को थाने पर बुलाया

- सर्विलांस भी एक्टिव, एसओजी टीम कर रही जांच



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के कठमोरवा गांव में हुई वृद्ध महिला अनारकली की हत्या में पुलिस का शक करीबियों पर गहराने लगा है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ करके छोड़ा है। पड़ोसियों को बारी-बारी बुलाकर मृतका के व्यवहार, आने-जाने वालों के बारे में जानकारी ली है। कुछ महिलाओं को भी पुलिस थाने ले गई थी, हालांकि उन्हें कुछ ही देर बाद घर लाकर छोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिसके बाद आसपास के लोगों को को पूछताछ के लिए बुला रही है। वहीं, सर्विलांस और एसओजी की टीम कई बिंदुओं पर काम कर रही है। पुलिस की जांच में जिस तरह से तेजी आई है, इससे लग रहा है कि पुलिस अनारकली हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के काठमोरवा गांव निवासिनी अनारकली (65) पत्नी हरिलाल शर्मा की 15 जून रात उस वक्त बेरहमी से हत्या कर दी गई, जब वह बरामदे में अकेली सोई थीं। सुबह उनका खून से लतपथ शव पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मृतका के शरीर पर छह गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिसकी वजह से उसकी जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनसुलझी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस सोमवार शाम तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची थी, लेकिन सोमवार की रात एकाएक पुलिस की जांच में तेजी आ गई। रात में अनारकली के एक करीबी को पुलिस ने उठाया और केस से जुड़ी जानकारी मांगी। उसने बात बदला तो सख्ती से पूछताछ की, इसके बाद उसे छोड़ दिया। सुबह जहां एक टीम गांव में जमी थी, वहीं पुलिस की एक टीम कुछ महिलाओं को थाने लेकर गई। पूछताछ करने के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने महिलाओं से यह जानकारी ली कि मृतका की उसके परिवार से कैसी बनती थी। पड़ोसी में कभी किसी से ऐसा विवाद हुआ जो इस हद तक पहुंच सके। रात में चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी कि नहीं, क्योंकि अनारकली के देवर के लड़के ने चीखने की बात कही थी। इसके अलावा पड़ोस के अन्य लोगों से भी जानकारी ले रही है। इस संबंध में एसओ खेसरहा रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। हर पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

---

गांव के कई लोगों को बारी-बारी से बुलाया

सूत्रों की माने तो पुलिस सोमवार की रात में एकाएक सक्रिय हो गई। इसके बाद एक-एक करके लोगों को थाने बुला रही है। बताया जा रहा है कि दो लोगों को सुबह से शाम तक रखा गया था। उनके मोबाइल फोन की भी जांच की गई। इसके अलावा सर्विलांस टीम एक्टिव है और 100 मीटर के दायरे में उस वारदात की रात केवल एक से आधे घंटे तक एक्टिव रहने वाले मोबाइल फोन के बारे में जानकारी ली है, जिससे अनसुलझी गुत्थी को सुलझाया जा सके।


---

यह है घटनाक्रम

क्षेत्र के कठमोरवा गांव निवासी अनाकरली 15 जून की रात बरामदे में सो रही थी। उनका बेटा, बहू को लेकर गोरखपुर इलाज कराने के लिए गया था। देर रात किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होते ही वह जोर-जोर से चीख-पुकार करने लगी। घर के बगल में छत पर सो रहे अनारकली के देवर के लड़के महेंद्र शर्मा की पत्नी ने महेंद्र को जगाया और कहने लगी कि नीचे से पुकार की आवाज आ रही है। लेकिन महेंद्र ने कहा कि बड़ी माता सपना देख रही होंगी। इतना कह कर दोनों फिर सो गए। लोगों के मुताबिक अनारकली अकसर सपना देखा करती थींं। महेंद्र और उसकी पत्नी जब भोर में जगे तो देखा कि अनारकली खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed