फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   an woman found hang

Siddharthnagar News: कमरे मेें फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 24 Nov 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
an woman found hang
फोटो- है
विज्ञापन


- शोहरतगढ़ क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव की घटना, पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का केस

संवाद न्यूज एजेंसी

खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस तीन ससुरालियों पर केस दर्जकर छानबीन कर रही है।

क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में मृतका संगीता (23) पत्नी रंजीव उर्फ रामू की शादी लगभग दो वर्ष पहले हुई थी। संगीता थाना कठेला समय माता क्षेत्र के कोटिया दीगर गांव के सतीश की पुत्री थी। पति रंजीव उर्फ रामू के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे भाई श्यामू से खाना गरम करने को लेकर विवाद हो गया था। संगीता खाना खाकर श्यामू की पत्नी के साथ उसके कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार सुबह सब कुछ सामान्य था।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह आरओ का पानी बेचने वाले के यहां नौकरी करता है। सुबह अपने काम पर चला गया। कुछ देर बाद घटना की सूचना भाई श्यामू से मिली। घर पहुंचा तब घटना की जानकारी मिली कि उसकी पत्नी संगीता ने घर की छत के ऊपर बने टिनशेड में फंदा लगा लिया है। पांच भाइयों में वह सबसे छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर शोहरतगढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुणकांत सिंह, एसएचओ राजकुमार पांडेय घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले की छानबीन कर रहे हैं। वहीं, सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर पति, जेठ व जेठानी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।



दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

संगीता की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता सतीश उसकी ससुराल पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि शादी करने के बाद से पति रामू और उसके भाई और अन्य लोग मिलाकर प्रताड़ित करते थे। मारते-पीटते थे। शुक्रवार की सुबह दहेज के लिए सभी लोगों ने मिलकर संगीता को मार डाला। पिता ने शोहरतगढ़ पुलिस को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed